शिव स्तुतिदोहा- श्री गिरिजापति बंदिकर, चरण मध्य शिरनाय। कहत ब्रजमोहन तुम, मो पर होहु सहाय ॥नंदी की सवारी नाग अंगीकार धारी, नित संत सुखकारी नीलकंठ त्रिपुरारी हैं । गले मुण्डमाला धारी, सिर सोहे जटाधारी, वाम अंग में बिहारी, गिरिराज सुतवारी हैं ।दानी देख भारी शेष शारदा पुकारी, काशीपति मदनारी, कर त्रिशूल चक्रधारी हैं ।कला उजियारी, लख देव सो निहारी, यश गावें वेदचारी, सो हमारी रखवारी हैं ॥शम्भु बैठे हैं विशाला भंग पीवें सो निराला, नित रहें मतवाला अहि अंग पै चढ़ाए हैं । गले सोहे मुण्डमाला कर डमरू विशाला, अरु ओढ़े मृगछाला भस्म अंग में लगाए हैं ।संग सुरभी सुतशाला, करें भक्त प्रतिपाला, मृत्यु हरें अकाला, शीश जटा को बढ़ाए हैं ।कहें रामलला मोहि करो तुम निहाला, गिरिजापति कसाला जैसे काम को जलाए हैं ॥मारा है जलन्धर और त्रिपुर को संहारा जिन, जारा है काम जाके शीश गंगधारा है ।धारा है अपार जासु, महिमा है तीनों लोक,भाल सोहै इन्दु, जाके सुषमा की सारा ह ॥सारा अहिबात सब, खायो हलाहल जानि, भक्तन के अधारा जाहि वेदन उचारा है ।चारों हैं भाग जाके, द्वार हैं गिरीश कन्या, कहत अयोध्या सोई, मालिक हमारा है ॥अष्ट गुरु ज्ञानी जाके, मुख वेदवानी शुभ, सोहै भवन में भवानी सुख सम्पत्ति लहा करें ।मुण्डल की माला जाके चन्द्रमा ललाट सोहै, दासन के दास जाके दारिद दहा करें ॥चारों द्वार बन्दी, जाके द्वारपाल नन्दी,कहत कवि अनन्दी, नर नाहक हा हा करें ।जगत रिसाय, यमराज की कहा बसाय,शंकर सहाय, तो भयंकर कहा करें ।सवैया – गौर शरीर में गौर विराजत, मौर जटा सिर सोहत जाके ।नागन को उपवीत लसै अरु, भाल विराजत है शीश ताके ॥और टारत अंक लिखे विधना के । भरोसे रहें निशिवासर ताके ॥दोहा- मंगसिर मास हेमन्त ऋतु, छठा दिन है शुभ बुद्ध। कहत ब्रजमोहन तोय शिव के विनय समुद्र ॥यह भी पढ़े: Shiv Bilvashtakam : श्री शिव बिल्वाष्टकम Post navigationShiv Aarti : शिवजी की आरती Shri Shivashtak : श्री शिवाष्टक